
वो दिन जिनकी तरफ़ वो हमारे मुल्क को वापस ले जाने की इच्छा रखते हैं, पिछड़ापन, अपमान, रुसवाई, मोहताजी और इस्लामी दुनिया में ईरान की बदनामी से भरे हुए थे और ये दिन जिन में हम ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं, तरक़्क़ी, इज़्ज़त, संप्रभुता और इस्लामी दुनिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में गौरव और प्रतिष्ठा के चोटी पर होने के दिन हैं। आज कुछ लोग हमें दुनिया की चौथी सुपर पावर समझते हैं। अलबत्ता वो दुनिया के हिसाब किताब की बुनियाद पर ऐसा कहते हैं लेकिन अल्लाह के हिसाब किताब के मुताबिक़ वह मुल्क, जो ख़ुद को पैग़म्बरे इस्लाम के पवित्र परिजनों सलवातुल्लाह व सलामोहू अलैहिम से जुड़ा हुआ समझता है, जिस के ज़्यादातर लोग इन महान हस्तियों से दिली लगाव रखते हैं और सत्य की स्थापना के लिए किसी ख़ौफ़ का शिकार नहीं हैं, दुनिया की पहली ताक़त है।
आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
28 सितम्बर 2026