
अमरीका के साम्राज्यवादी सरग़ना और उनके पिट्ठू हमेशा ईरान पर अपना वर्चस्व जमाने और उसे घुटने टेकने पर मजबूर करने पर लगे रहे और इस मुंहज़ोरी की सबसे ताज़ा हरकतों में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय शिष्टाचार और झूठी व धूर्तताभरी दिखावटी परंपरा को ताक़ पर रख दिया और वह बड़ी ढिठाई से ईरान को बांटने, क़ौम को घुटने टेकने पर मजबूर करने, सिस्टम को तोड़ने और ईरान की मूल व प्राचीन सभ्यता को मिटाने पर तुले हैं। अलबत्ता हर चरण में उन्हें ज़मीनी तथ्यों की ठोस दीवार और ग़ैरतमंद ईरानी क़ौम के इरादे व संकल्प की मज़बूत चट्टानों का सामना करना पड़ा है और उनके ग़लत अंदाज़ों और साम्राज्यवादी भ्रम का नतीजा, भारी ख़र्चों की शक्ल में अमरीकी अवाम और अमरीका की कठ्पुतली सरकारों के कांधों पर डाला गया है।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
4 नवम्बर 2026