
उन्होंने बताया कि शहीद रहबर के अंतिम विदाई और शवयात्रा के प्रोग्राम में अवाम की व्यापक शिरकत के साथ ही दुनिया के मुख़्तलिफ़ मुल्कों की राजनैतिक, सांस्कृतिक और इल्मी हस्तियां और दूसरी प्रतिष्ठित शख़्सियतें भी शहीद रहबर के पाकीज़ा शरीर को श्रद्धांजलि पेश करने के लिए तेहरान में मौजूद होंगी।
अत्तारज़ादे ने बताया कि इसी तरह क़रीब 40 मुल्कों के वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्राध्यक्ष भी इस प्रोग्राम में शिरकत करेंगे और शहीद रहबर को श्रद्धांजलि पेश करेंगे। प्रोग्राम में शिरकत करने वाले शिष्टमंडलों, मुल्कों और शख़्सियतों का ब्योरा जल्द ही विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की ओर जारी किया जाएगा।
#उठ खड़े होना चाहिए
#या_लसारातिल_हुसैन अलैहिस्सलाम