rahbar.ir

क़ुम की जम्करान मस्जिद में शहीद रहबर की नमाज़े जनाज़ा संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

मंगलवार 7 जुलाई 2026 की सुबह क़ुम की जम्करान मस्जिद में नमाज़े जनाज़ा संपन्न होने के बाद, शहीद रहबर की शवयात्रा का जुलूस हज़रत फ़ातेमा मासूमा के रौज़े की ओर बढ़ रहा है, जिसमें लाखों की तादाद में श्रद्धालु शरीक हैं।

आयतुल्लाह जवादी आमुली ने शहीद रहबर की नमाज़े जनाज़ा पढ़ायी। नमाज़े जनाज़ा शुरू होने से पहले ही विशाल जम्करान मस्जिद का प्रांगण श्रद्धालुओं को भर चुका था। 

याद रहे, सोमवार 6 जुलाई 2026 को तेहरान में शहीद रहबर की शवयात्रा में दसियों लाख श्रद्धालु शरीक हुए थे। 

बुधवार 8 जुलाई को इराक़ के पवित्र शहर नजफ़ और कर्बला में शहीद रहबर आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई की नमाज़े जनाज़ा पढ़ी जाएगी और शवयात्रा निकाली जाएगी और 9 जुलाई 2026 को पवित्र नगर मशहद में उनके पाकीज़ा शव को दफ़्न किया जाएगा।