rahbar.ir

राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान का शहीद ख़ामेनेई की अंतिम विदाई के प्रोग्राम में Khamenei.ir से ख़ास इंटरव्यू

इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर को अंतिम विदाई हक़ीक़त में राह को जारी रखने का वचन है

सवालः दुश्मन नेइस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता को शहीद करने के बाददुनिया का नया नक़्शा बनाने की कोशिश कीलेकिन व्यवहार में इस्लामी गणराज्य ईरान और रेज़िस्टेंस मोर्चे की फ़तह से दुनिया का यह नया ऑर्डर ईरान और रेज़िस्टेंस मोर्चे के हित में हो गया। इस बारे में आपका क्या विचार है

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम

मैं शहीद रहबरउन के घर वालों और उन बाक़ी अज़ीज़ों को जिन्होंने रमज़ान की जंग मेंहमारे ईरान और इस्लाम की इज़्ज़त और गौरव की राह में अपनी जान क़ुर्बान कर दीसांत्वना पेश करता हूं। दुश्मन ऐसा करना चाहता था और उस ने कियालेकिन इस का नतीजा हमारे हित में हुआ न कि उसके हित में। उस ने पूरे क्षेत्र को अस्त व्यस्त कियाजिससे मुसलमानों के बीच एकता मज़बूत हुयी और दुनिया के अवाम उसके अपराधों और दावों के संबंध में ज़्यादा जागरुक हो गए कि मानवाधिकारअंतर्राष्ट्रीय क़ानून के मसलेआज़ादीसुलह और शांति के ये दावे जो वो करते हैंझूठ कहते हैंइन चिंताओंअशांतियोंनुक़सानविध्वंस के सभी तत्व और जो अपराध कर रहे हैं वह हक़ीक़त में ज़ायोनी हैं जो अमरीका के खुले और मज़बूत सपोर्ट से और यूरोपीय मुल्कों के गुप्त सपोर्ट से ऐसा कर रहे हैं। 

हम ने ईरानी क़ौम की ओर से विदाई के इस बड़े आयोजन को देखा। इन कार्यक्रमों के बारे में आपका विचार कया है?

 

देखिएसब से ऊंची आवाज़ व्यवहार की होती है। लोग बहुत सी बातें करते हैंअगर मैं मिसाल के तौर पर समीक्षा करूं तो सभी लोग जो हमें देख रहे हैंमेरी फ़ारसी और मेरी बात को कुछ लोग समझेंगेलेकिन अवाम की मौजूदगी और व्यवहार को पूरी दुनिया समझती है। यह बेटियोंबच्चों और मर्दों की आँखों से जारी आंसूइसे हुक्म देकर जारी नहीं कराया जा सकता। यह इंसान के भीतर का दर्द और ग़म होता है जिस के नतीजे में ख़ुद ब ख़ुद उसकी आँखों से आंसू निकल आते हैं और दुनिया इसे देखती है। इसके बारे में बात करने की ज़रूरत नहीं हैइसके बारे में व्याख्या करने की ज़रूरत नहीं हैसब से ज़्यादा ऊंची आवाज़ हमारी अज़ीज़ अवाम के व्यवहार की है जो हमारे अज़ीज़ रहबर की अंतिम विदाई में नज़र आ रही है। जब कहते हैं विदाईतो मैं इसे नहीं मानताहक़ीक़त में यह राह को जारी रखने का वचन है। 

आपका शुक्रिया

आपाक बहुत शुक्रिया।