rahbar.ir

राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान के कार्यकाल के तीसरे साल के आग़ाज़ पर

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता से राष्ट्रपति की भेंटवार्ता, देश के आर्थिक और सैन्य मामलों पर चर्चा

राष्ट्रपति जनाब मसऊद पेज़ेश्कियान ने अपने कार्यकाल के तीसरे साल के आग़ाज़ पर, इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई से भेंटवार्ता की।

इस मुलाक़ात में, मुल्क के मसलों और समस्याओं ख़ास तौर पर अवाम की आर्थिक ज़रूरतों, तीसरी थोपी गयी जंग की स्थिति और आगे के भविष्य, सैन्य क्षेत्र की स्थिति, (राष्ट्रीय मुद्रा, विदेशी मुद्रा और ऊर्जा) के स्रोतों की आपूर्ति और उसके प्रबंधन पर निगरानी के उपायों और इसी तरह विदेशी पक्षों के साथ आर्थिक लेन देन के बारे में विचार विमर्श हुआ।