rahbar.ir

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मुज्तबा ख़ामेनेई के हुक्म से

डॉक्टर मोहसिन रेज़ाई, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में, सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि नियुक्त

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मुज्तबा ख़ामेनेई ने एक फ़रमान के ज़रिए जनाब डॉक्टर मोहसिन रेज़ाई को सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का फ़रमान इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम

माननीय डॉक्टर मोहसिन रेज़ाई

आपके क़ीमती अनुभवों के मद्देनज़र मैं आपको, जो 8 वर्षीय पाकीज़ा डिफ़ेंस के अग्रणी लोगों में से हैं, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप इस अहम ज़िम्मेदारी को अंजाम देने में पूरी तरह सफल रहेंगे। 

इसी तरह अज़ीज़ भाई जनाब डॉक्टर मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र की दिन रात की कोशिशों की क़द्रदानी की जाती है।

इंशाअल्लाह हमारे सरपरस्त हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम की, अल्लाह उन्हें जल्द ज़ाहिर करे, कृपा के साए में आप हमेशा सरबुलंद ईरानी क़ौम के लिए एक मुजाहिद सिपही बने रहें।

सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई