इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने जनाब डॉक्टर ज़ुलक़द्र को अपना राजनैतिक सलाहकार नियुक्त किया है।
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का फ़रमान इस प्रकार है:
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
सम्मानीय भाई जनाब डॉक्टर मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र
आपके क़ीमती तजुर्बों के मद्देनज़र मैं आपको अपने राजनैतिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त करता हूं। उम्मीद है कि आप इस ज़िम्मेदारी को अंजाम देने और इस्लामी क्रांति के लक्ष्य और मक़सद को आगे बढ़ाने में हमारे आक़ा हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम, अल्लाह उन्हें जल्द ज़ाहिर करे और वह अल्लाह की सबसे बड़ी हुज्जत हैं, की कृपा के साए में कामयाब रहेंगे।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई