इस्लामी इंक़ेलाब की आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के सुप्रीम कमांडर के अलग अलग फ़रमान से आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के जनरल स्टाफ़, आईआरजीसी और बसीज में 6 वरिष्ठ कमांडरों की नियुक्ति
इस्लामी इंक़ेलाब की आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के सुप्रीम कमांडर के अलग अलग फ़रमान से आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के जनरल स्टाफ़, आईआरजीसी और बसीज में 6 वरिष्ठ कमांडरों की नियुक्ति

सर्वोच्च कमांडर आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने अलग अलग फ़रमान जारी करते हुए आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के 6 वरिष्ठ कमांडरों और अधिकारियों की ज़िम्मेदारियों और मिशनों का नोटिफ़िकेशन जारी किया है।
इّन फ़रमानों के मुताबिक़ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही को आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के जनरल स्टाफ़ का प्रमुख और क्यूमरस हैदरी को आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के जनरल स्टाफ़ का उपप्रमुख नियुक्त किया गया।
इसी तरह ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी को मेजर जनरल की रैंक के साथ आईआरजीसी के कमांडर इन चीफ़ की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है जब कि मेजर जनरल मुस्तफ़ा ईज़दी ने आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर इन चीफ़ की ज़िम्मेदारी संभाली है।
इन फ़रमानों में इसी तरह आईआरजीसी की नौसेना की कमान रियर एड्मिरल अली उज़्माई को दी गई है और हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन हुसैन ताएब को स्वयं सेवी बल बसीज का प्रमुख बनाया गया है।