आयतुल्लाह मुज्तबा ख़ामेनेई के फ़रमान सेः
सुप्रीम कमांडर आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामनेई ने एक फ़रमान जारी करके मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही को आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के जनरल स्टाफ़ का प्रमुख नियुक्त किया है।
सुप्रीम कमांडर का फ़रमान इस प्रकार हैः
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही
ज़ायोनी-अमरीकी दुश्मन के हाथों लेफ्टिनेंट जनरल शहीद सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी की सम्मानजनक शहादत के मद्देनज़र और आपकी फ़र्ज़ बोध , सराहनीय सेवाओं और मूल्यवान तजुर्बों को मद्देनज़र रखते हुए मैं आपको आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के जनरल स्टाफ़ के प्रमुख के पद पर नियुक्त करता हूं।
आपसे निम्नलिखित मामलों को ज़्यादा से ज़्यादा व्यावहारिक बनाए जाने की अपेक्षा हैः
1 आर्म्ड फ़ोर्सेज़ और स्वयंसेवी बल बसीज की सलाहियतों को बढ़ाना और रक्षा तथा सुरक्षा तैयारियों को बहुआयामी और अपटूडेट बनाना।
2 ईरान के पाकीज़ा इस्लामी गणराज्य सिस्टम के ख़िलाफ़ हर स्तर और प्रकार के पारंपरिक और नए और हाइब्रिड ख़तरों का सही समय पर इंक़ेलाबी और प्रभावी जवाब देने की ताक़त पैदा करना।
3 शहीद इमाम (रहमतुल्लाह अलैह) के उपायों के तहत आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के जनरल स्टाफ़ और ख़ातेमुल अंबिया हेटक्वार्टर्ज़ के एकीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना।
उम्मीद है कि अल्लाह की कृपा और हमारे आक़ा हज़रत इमाम महदी (अल्लाह उन्हें जल्द ज़ाहिर करे) की ख़ैर व बर्कत की दुआओं के साए में इस्लामी सिस्टम की तमाम आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के लिए ज़्यादा से ज़्यादा कामयाबियां और हर तरह की फ़तह व जीत हासिल होगी।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई