rahbar.ir

आयतुल्लाह मुज्तबा ख़ामेनेई के फ़रमान सेः

ब्रिगेडियर जनरल क्यूमर्स हैदरी आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के जनरल स्टाफ़ के डिप्टी चीफ़ नियुक्त

सुप्रीम कमांडर आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने एक फ़रमान के ज़रिए ब्रिगेडियर जनरल क्यूमर्स हैदरी को आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के जनरल स्टाफ़ के उपप्रमुख के ओहदे पर नियुक्त किया है। 

सुप्रीम कमांडर का फ़रमान इस प्रकार हैः

ब्रिगेडियर जनरल क्यूमर्स हैदरी

आपकी फ़र्ज़ शेनासी, योग्यता और क़ीमती तजुर्बों के मद्देनज़र और जनरल स्टाफ़ के प्रमुख की सिफ़ारिश पर मैं आपको आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के जनरल स्टाफ़ का डिप्टी चीफ़ नियुक्त करता हूं। 

इस्लामी गणराज्य ईरान की आर्म्ड फ़ोर्सेज़ की रक्षा और सुरक्षा की सलाहियतों को बेहतर बनाने में सहयोग, आर्म्ड फ़ोर्सेज़ की आध्यात्मिक बुनियादों और जेहाद की भावना को मज़बूत बनाने और जनरल स्टाफ़ के प्रमुख की राय को मद्देनज़र रखते हुए फ़ोर्सेज़ की आर्थिक ज़रूरतों पर ध्यान दिए जाने की आपसे अपेक्षा है। 

उम्मीद है कि हमारे आक़ा इमाम महदी (अल्लाह उन्हें जल्द ज़ाहिर करे) की कृपा और दुआएं आप और आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के सभी कर्मियों की सफलताओं में वृद्धि का सबब बनेंगी।