rahbar.ir

आयतुल्लाह मुज्तबा ख़ामेनेई के हुक्म सेः

ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी आईआरजीसी के कमांडर नियुक्त

सुप्रीम कमांडर आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने एक फ़रमान के ज़रिए ब्रिगेडियर जनरल पासदार अहमद वहीदी को आईआरजीसी के कमांडर इन चीफ़ के ओहदे पर नियुक्त किया है।

सुप्रीम कमांडर का फ़रमान इस प्रकार हैः

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम

ब्रिगेडियर जनरल पासदार अहमद वहीदी

ज़ायोनी-अमरीकी दुश्मन के हाथों लेफ़्टिनंट जनरल पासदार मोहम्मद पाकपूर की गौरवशाली व सम्मानीय शहादत और आपकी सराहनीय सेवाओं और क़ीमती तजुर्बों के मद्देनज़र, मैं आपको मेजर जनरल की रैंक के साथ आईआरजीसी के कमांडर इन चीफ़ के ओहदे के लिए नियुक्त करता हूं। 

ऐसे हालात में कि जब इस्लामी गणराज्य ईरान का पाकीज़ा सिस्टम, विश्व साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ एक रणनैतिक और निर्णायक मोर्चा लड़ रहा है, आपसे निम्नलिखित मामलों को हर संभव तरीक़े से व्यावहारिक बनाए जाने की उम्मीद हैः

1 ज़्यादा से ज़्यादा डिटरेंस पावर हालिस करने के लिए सलाहियतों में निरंतर और बहुआयामी वृद्धि और दुश्मन के ख़िलाफ़ भरपूर जवाबी कार्यवाही अंजाम देने के लिए पूरी होशियारी के साथ तैयारी

 

2 आईआरजीसी में सांस्कृतिक बढ़ावा और तमाम पासदारों और कमांडरों के भीतरी जौहर की हैसियत से तक़वा, अंतर्दृष्टि और इंक़ेलाबी जज़्बे को मज़बूत करना

3 आईआरजीसी की संगठनात्मक दर्जाबंदी में आध्यात्मिक और इल्मी आधार और नई महारतों से लैस कमांड और कंट्रोल को बढ़ावा देना

दुआ है कि हमारे आक़ा इमाम महदी (अल्लाह उन्हें जल्द ज़ाहिर करे) की दुआओं और सिफ़ारिशों के साए में इस्लामी गणराज्य ईरान के पाकीज़ा सिस्टम की तमाम आर्म्ड फ़ोर्सेज़ को अनगिनत सफलताएं और लगातार जीत हासिल हों।

सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई