आयतुल्लाह ख़ामेनेई के हुक्म सेः
सुप्रीम कमांडर आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने एक फ़रमान जारी करके मेजर जनरल पासदार मुस्तफ़ा ईज़दी को आईआरजीसी का डिप्टी कमांडर इन चीफ़ नियुक्त किया हैः
सुप्रीम कमांडर का फ़रमान इस प्रकार हैः
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
मेजर जनरल पासदार मुस्तफ़ा ईज़दी
आपकी फ़र्ज़ शेनासी, योग्यता और क़ीमती तजुर्बों के मद्देनज़र और इसी तरह आईआरजीसी के कमांडर इन चीफ़ के सुझाव पर मैं आपको आईआरजीसी का डिप्टी कमांडर इन चीफ़ नियुक्त करता हूं।
आपसे आईआरजीसी के कमांडर इन चीफ़ के उपायों के मुताबिक़, ज़िम्मेदारियों और मिशनों के बंटवारे के साथ संगठनात्मक तैयारियों के स्तर को ऊंचा करने में जेहादी रोल अदा करने की अपेक्षा है।
उम्मीद है कि अल्लाह की कृपा और हमारे आक़ा हज़रत इमाम महदी (अल्लाह उन्हें जल्द ज़ाहिर करे) की ख़ैर और बर्कत से भरी दुआओँ के साए में इस्लामी सिस्टम की तमाम आर्म्ड फ़ोर्सेज़ को ज़्यादा से ज़्यादा सफलताएं और जीत हासिल होंगी।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई