rahbar.ir

सुप्रीम कमांडर के हुक्म सेः

रियर एड्मिरल अली उज़्माई, आईआरजीसी की नौसेना के कमांडर नियुक्त

सुप्रीम कमांडर आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने एक फ़रमान के ज़रिए रियर एड्मिरल पासदार अली उज़्माई को आईआरजीसी की नौसेना के कमांडर के ओहदे के लिए नियुक्त किया है।

सुप्रीम कमांडर का फ़रमान इस प्रकार हैः 

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम

रियर एड्मिरल अली उज़्माई

ज़ायोनी-अमरीकी दुश्मनों के हाथों रियर एड्मिरल पासदार अली रज़ा तंगसीरी की गौरवशाली व सम्मानीय शहादत के मद्देनज़र और आपकी फ़र्ज़ शेनासी, योग्यता और क़ीमती तजुर्बों के मद्देनज़र, आईआरजीसी के कमांडर इन चीफ़ के सुझाव पर मैं आपको आईआरजीसी की नौसेना के कमांडर के ओहदे पर नियुक्त करता हूं। 

आपसे ट्रेनिंग, महारतों, नौसैनिक साज़ो सामान और सहूलियतों को बेहतर बनाने, जंगी सलाहियत और तैयारी में वृद्धि के साथ मज़बूत इंटेलिजेंस, अध्यात्म और अंतर्दृष्टि को बढ़ावा, इस्लामी इंक़ेलाब के मानदंडों के मुताबिक़ नौसेना तैयार करने के लिए नौसैनिक फ़ोर्सेज़ की आर्थिक ज़रूरतों पर ध्यान और इसी तरह आईआरजीसी, स्वयंसेवी बल बसीज और इस्लामी गणराज्य ईरान की नौसेना के दूसरे विभागों और संबंधित सैन्य व सिविल विभागों के साथ प्रभावी और समन्वित सहयोग की अपेक्षा है।

उम्मीद है कि हमारे आक़ा इमाम महदी (अल्लाह उन्हें जल्द ज़ाहिर करे) की कृपा और दुआएं आप और इस फ़ोर्सज के तमाम मुजाहिदों की दिन प्रतिदिन सफलताओं का सबब बनेंगी। 

सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई