rahbar.ir

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता की ओर से

"ईरान के शहीद रहबर" का चेहलुम तेहरान, क़ुम और मशहद में

 इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता के कार्यालय ने "ईरान के शहीद रहबर" के चालीसवें के संबंध में, एक बयान के ज़रिए, तेहरान, क़ुम और मशहद में इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद रहबर आयुत्लाहिल उज़्मा सैयद अली हुसैनी ख़ामेनेई के चालीसवें की शोकसभा के प्रोग्रामों के आयोजन की सूचना दी।

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता के कार्यालय की ओर से जारी संपूर्ण बयानः

 

🏴अल्लाह के नाम से

 

▪️ ईरान के शहीद आग़ा की ऐतिहासिक शवयात्रा और उनके पाकीज़ा शव के दफ़्न होने के चालीसवें दिनइस महान नेता और उनके शहीद घरवालों के चालीसवें की शोकसभाएंइस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता की ओर से तेहरानक़ुम और मशहद में आयोजित होंगी।

 

▪️ शहीद रहबर आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई के चालीसवें का प्रोग्राम इस प्रकार हैः

📍 तेहरान 

🗓️ मंगलावर 18 अगस्त 2026 को इमाम ख़ुमैनी मुसल्ला में शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक।

 

📍क़ुम;

🗓️ बुधवार 19 अगस्त कोहज़रत मासूमा सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े में मग़रिब और इशा की नमाज़ों के बाद।

 

📍 मशहदे मुक़द्दस;

रूवार 20 अगस्त 2026 कोइमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े मेंइमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस की पूर्व संध्या परमग़रिब और इशा की नमाज़ों के बाद।

 

👤 ईरान के क़द्रशेनास अवाम को शहीद रहबर के चालीसवें की सभाओं में शिरकत की दावत दी जाती है।

 

🔻शहीद रहबर के चेहलुम के प्रोग्राम मेंइस्लामी इंक़ेलाब के दो इमामों के श्रद्धालुओं और आम लोगों की बड़े पैमाने पर शानदार शिरकतइस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता के साथ दोबारा बैअत और ईरान के शहीद रहबर के मार्ग को जारी रखने पर दोबारा ताकीद होगी। 

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का कार्यालय

💻 Rahbar.ir | 📲 @Rahbar_ir