rahbar.ir

ईदे मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में 2500 से ज़्यादा क़ैदियों की सज़ाएं माफ़ या सज़ाओं में कमी

पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम के शुभ जन्मदिवस के मौक़े पर 2500 से ज़्यादा क़ैदियों की सज़ाएं माफ़ या कम की गयी हैं।

न्यायपालिका प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन मोहसेनी इजई ने इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता की सेवा में एक ख़त के ज़रिए, सिविल कोर्ट, इंक़ेलाबी अदालतों, मिलिट्री कोर्ट और इसी तरह विभागीय कार्यवाही के तहत सज़ा पाने वाले 2577 लोगों की सज़ाएं माफ़ करने या उनकी सज़ाओं में कमी या उसमें तब्दीली का सुझाव पेश किया था, जिस पर आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने फ़ैसले की ज़िम्मेदारी न्यायपालिका प्रमुख को सौंप दी। 

न्यायपालिका प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन मोहसेनी इजई ने इसके बाद ज़रूरी तहक़ीक़ात और समीक्षा के बाद, सज़ा पाने वालों की सज़ाएं माफ़ करने या उनकी सज़ाओं में कमी या तब्दीली को लागू किए जाने का आदेश जारी कर दिया।