
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि, बुधवार 7 अक्तूबर 2026 को दोपहर बाद आयतुल्लाह नूरी हमदानी की ख़ैरियत लेने तेहरान के एक अस्पताल पहुंचे।
हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन रहीमियान, हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन मोहम्मदियान और हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन हाज अली अकबरी पर आधारित प्रतिनिधिमंडल ने, बुधवार को तेहरान के एक अस्पताल पहुंचकर, आयतुल्लाह नूरी हमदानी की सेवा में इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का सलाम पहुंचाया, उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके इलाज की ताज़ा स्थिति की जानकारी हासिल की। आयतुल्लाह नूरी हमदानी वरिष्ठ धर्मगुरू हैं, जिनकी तक़लीद होती है।
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने आयतुल्लाह नूरी हमदानी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए, उम्मीद जतायी कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ होंगे और धार्मिक केन्द्र इस धार्मिक हस्ती के इल्म से लाभान्वित होंगे।