
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने, अंडर-23 कैटेगरी के पहलवानों के अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले में ईरान की राष्ट्रीय टीम के चैंपियन बनने पर बधाई दी और कहा कि , "मेरी दुआएं, ईरान के सरबुलंद जवानों के साथ हैं।"
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का पैग़ाम इस प्रकार हैः
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
ईरान की अंडर-23 ग्रीको रोमन कुश्ती टीम के, अमरीका में अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले में चैंपियन बनने पर, इन गौरवान्वित करने वाले चैंपियनों, मेहनत करने वाले ट्रेनर्ज़ और ईरानी क़ौम के एक एक शख़्स को बधाई पेश करता हूं।
वतन के जवानों की कामयाबी, ईरान के उत्साह पैदा करने वाले ध्वज का फहराना और मुख़्तलिफ़ मैदानों में इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रगान का गूंजना, उज्जवल और शानदार भविष्य को हासिल करने के मार्ग में अपने जवानों के प्रति राष्ट्र की उम्मीदों की झलक है।
मेरी दुआएं, ईरान के सरबुलंद जवानों के साथ हैं।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
17 अक्तूबर 2026
ग़ौरतलब है कि लास वेगस में ग्रीको रोमन कुश्ती के चैंपियनशिप मुक़ाबलों में ईरानी की राष्ट्रीय कुश्ती टीम, 3 गोल्ड और 2 ब्रोन्ज़ मेडल के साथ चैंपियन बनी।