
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने एक संदेश में अमरीका में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबलों में ईरान की अंडर-23 कुश्ती टीम के चैम्पियन बनने और शानदार करने प्रदर्शन पर टीम के प्रबंधकों, कोच, गैरतमंद पहलवानों और ईरान की अज़ीम क़ौम ख़ास तौर पर वतन की बहादुर नौजवान नस्ल को बधाई पेश की।
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का बधाई संदेश इस प्रकार हैः
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
विश्व टूर्नामंट में इस्लामी गणराज्य ईरान की फ़्री स्टाइल कुश्ती अंडर-23 टीम के चैंपियन बनने ने ईरान की अज़ीम और क़द्रशेनास क़ौम के दिलों को ख़ुशी और फ़ख़्र से भर दिया। 9 मेडल्स के साथ हासिल होने वाली यह कामयाबी, हाल ही में ग्रीको रोमन कुश्ती अंडर-23 की चैंपियनशिप की तरह प्रबंधकों की अच्छी प्लानिंग, प्रबंधन, ईमानदार कोच और मुल्क के ताक़तवर व ग़ैरतमंद नौजवानों की लगातार मेहनत का नतीजा है। मैं इन अज़ीज़ों, ख़ास तौर पर मुल्क की बहादुर नस्ल और ईरान की सरबुलंद क़ौम को बधाई पेश करता हूं।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
19 अक्तूबर 2026