
ईरानी संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के सभापति डॉक्टर मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई से भेंटवार्ता की।
इस मुलाक़ात में अमरीकी-ज़ायोनी दुश्मन की सैन्य, आर्थिक और कॉग्नेटिव (पहचान की) जंग की ताज़ा स्थिति की समीक्षा की गयी और मुल्क की ताक़त के तत्वों को मज़बूत बनाने, सामाजिक समन्वय और राष्ट्रीय एकता की रक्षा और उसे मज़बूत बनाने में संसद के प्रतिनिधियों के प्रभावी रोल, बड़े मिशन के लिए तैयार ईरानी क़ौम की सार्वजनिक सभाओं में मुसलसल जागरुकता और दृढ़ता से भरी मौजूदगी, अवाम की आर्थिक व रोज़गार की मुश्किलों के हल के लिए सरकार और संसद के बीच सहयोग और मुल्क के रणनैतिक घटकों से संबंधित मामलों को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया।
ईरान के संसद सभापति ने इस मुलाक़ात में, थोपी गयी तीसरी जंग के आग़ाज़ से अब तक जन प्रतिनिधियों की सरगर्मियों और मुल्क के मुद्दों व मुश्किलों के हल के लिए संसद के मौजूदा और भविष्य के प्रोग्रामों के बारे में भी रिपोर्टें पेश कीं।