rahbar.ir

न्यायपालिका प्रमुख की इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता से मुलाक़ात

न्यायपालिका प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन मोहसिनी एजेई ने, इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने भेंटवार्ता की।

इस मुलाक़ात में इस्लामी सिस्टम की सामाजिक संपत्ति बढ़ाने पर बल दिया गया। इसके लिए न्याय में विस्तार लाने, आम लोगों को उनके अधिकार दिलाने, भ्रष्टाचार और उसके स्रोतों के ख़िलाफ़ प्रभावी संघर्ष करने, सटीकता और दृढ़ता के साथ मामले की जाँच पड़ताल करने, आदेश को सही वक़्त पर डिटरेंट के तौर पर लागू करने, न्यायतंत्र में बहुआयामी और महसूस होने वाले बदलाव लाने, अहम मामलों ख़ास तौर पर क़ानून के सही तौर पर लागू होने का मुआयना करने, निरंतर निरीक्षण करने और संस्थाओं व संगठनों के संचालन में मदद करने हेतु नई टेक्नॉलोजी के ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल होने, जुर्म का रूप अपनाने वाले कामों को रुकवाने पर नज़र रखने, जुर्म, अपराध और ज़िम्मेदार तंत्रों के साथ सहयोग में रुकावट बनने वाली पृष्ठिभूमियों को ख़त्म करने के लिए दृढ़ता से संघर्ष की दिशा में योजना बनाने, अमरीकी-ज़ायोनी अपराधियों के जुर्म से उत्पन्न भौतिक व आत्मिक नुक़सान की भरपाई तथा हक़ दिलाने में गंभीरता के मार्गों की समीक्षा की गयी।  

इस मुलाक़ात के आग़ाज़ में, जनाब मोहसिनी एजई ने, न्यायतंत्र में बदलाव के दस्तावेज़ को अपटूडेट बनाने और क़ानूनी कार्यवाही शुरू होने की मुद्दत को कम करने, ख़र्चों में कमी लाने, आदेश को ठोस बनाने और न्यायपालिका के कर्मचारियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट प्रक्रिया में तेज़ी लाने सहित न्यायपालिका के नए सत्र के प्रोग्रामों पर आधारित रिपोर्ट पेश की।