rahbar.ir

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव की इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता से मुलाक़ात

जंग ख़त्म होने के लक्ष्य के साथ ईरान की शर्तों पर अमल पर ताकीद

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव ब्रिगेडियर जनरल डॉक्टर मोहसिन रेज़ाई ने इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।

इस मुलाक़ात में इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता ने राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद और उसके सचिवालय को मुल्क के मामलों के “उपाय का चौराहा” क़रार दिया और संस्कृति, राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा जैसे चार मैदानों के एक दूसरे पर असरअंदाज़ होने और हर मैदान में फ़ैसलों के लिए ज़रूरी परिशिष्ट पर ध्यान देने पर बल दिया। 


इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता ने हर क़दम के लिए आग़ाज़ से अंत तक उसके संपूर्ण ख़ाके पर आधारित रोडमैप के उपयोग को ठोस फ़ैसले करने के लिए ज़रूरी क़रार दिया। 


राष्ट्रीय एकता, अवाम और अधिकारियों के बीच आपसी विश्वास को मज़बूत बनाना, मुल्क के मसलों के जल्दी और आसानी से हल के मक़सद से राष्ट्रपति और प्रशासनिक विभागों की मदद के लिए संविधान ख़ास तौर पर धारा 176 का उपयोग, होर्मुज़ जलडमरूमध्य के प्रबंधन के ज़रिए क़ौमी और क्षेत्रीय सुरक्षा बनाए रखने और स्थायी और आपसी हितों की बुनियाद पर पड़ोसी मुल्कों के साथ द्विपक्षीय संबंधों में मज़बूती, इस मुलाक़ात में हुयी चर्चा के अन्य विषय थे। 


इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता ने दुश्मन के बेबस हो जाने को राष्ट्रीय रेज़िस्टेंस के नतीजों में से एक क़रार दिया और मुल्क तथा सिस्टम की रक्षा में अवाम की मुसलसल शिरकत बाक़ी रखने के लिए सक्रिय और समय पर सूचना पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने जंग और “न जंग, न अमन” की स्थिति के अंत के मक़सद से मुल्क के अधिकारियों द्वारा पेश की गयी शर्तों के व्यवहारिक बनाए जाने के ज़रिए ईरानी क़ौम और रेज़िस्टेंस मोर्चे के अधिकारों और हितों को हासिल करने के लिए कोशिशें जारी रखने पर भी बल दिया। 


इस मुलाक़ात में राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव ब्रिगेडियर जनरल डॉक्टर मोहसिन रेज़ाई ने मुख़्तलिफ़ विभागों में मुल्क की स्थिति और जारी कोशिशों के बारे में एक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिवालय द्वारा क्षेत्र में भीतरी तौर पर गठित होने वाले मेकनिज़्म को सुव्यवस्थित करने की इस्लामी गणराज्य की रणनैतिक नीति के सिलसिले में उठाए गए क़दम का ब्योरा पेश किया।