स्टूडेंट्स के ख़तों के जवाब में इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता
स्टूडेंट्स के ख़तों के जवाब में इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने स्टूडेंट्स के ख़त के जवाब में उनसे इल्म और ईमान के हथियार से लैस होने की ताकीद की है।
स्टूडेंट्स के ख़त का जवाब इस प्रकार हैः
अल्लाह के नाम से
अज़ीज़ बच्चों को सलाम
आपके मोहब्बत भरे ख़तों को पढ़ा। आप जवानों और पुरजोश स्टूडेंट्स के ढेरों प्यार का शुक्रिया और आप सबके लिए जो आपका हक़ मुझ पर है, ख़ास दुआ करुंगा।
आपके और बहुत से नौजवानों और स्टूडेंटस के ख़तों में जिन्होंने मुझ से अपनी मोहब्बत और मेहरबानी का इज़्हार किया है, भविष्य के निर्माण के लिए इरादा, संकल्प और ज़िम्मेदारी की भावना झलक रही है। यह ठोस प्रतिबद्धता बहुत भारी अमानत है जिसकी जड़ हज़रत मोहम्मद सल्ललाहो अलैहि व आलेही व सल्लम के शुद्ध इस्लाम और महान ख़ुमैनी और शहीद ख़ामेनेई की, अल्लाह दोनों के दर्जे बुलंद करे, विरासत में है और यह चीज़ हमारे और आपके बीच मौजूद परस्पर प्रतिबद्धता को जोड़ती है।
इस मक़सद के लिए जितना मुमकिन हो आप लोग ख़ुद को इल्म, ईमान, आत्मोत्थान, अल्लाह से मोहब्बत, क़ुरआन और अहलेबैत अलैहेमुस्सलाम की शिक्षाओं से गहरे लगाव से लैस कीजिए और अपने दुगुना काम और क्रिएटिविटी से अज़ीज़ ईरान की ताक़त को बढ़ाइये ताकि हमारे मेहरबान मौला हज़रत इमाम महदी की -अल्लाह उन्हें जल्द ज़ाहिर करे- दुआ से आपस में संधिबद्ध लश्करों का इस्लामी-ईरानी सभ्यता और तरक़्क़ी की चोटियों की ओर बेहतर तरीक़े और ज़्यादा तेज़ी से बढ़ने के लिए रास्ता तय करना व्यावहारिक हो सके, इंशा अल्लाह।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
28 अक्तूबर 2026