rahbar.ir

पवित्र शहर मशहद में इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता के स्वागत संदेश के साथ ही इराक़ के क़बीलों के सरदारों और प्रतिष्ठित हस्तियों का सत्कार

पवित्र शहर मशहद के एयरपोर्ट पर, सर्वोच्च नेता के दफ़्तर और देश के अधिकारियों और इमाम रज़ा के रौज़े के प्रबंधकों ने इराक़ के क़बीलों के सरदारों और अहम हस्तियों का स्वागत किया।

 स्वागत समारोह का आग़ाज़ पवित्र क़ुरआन की तिलावत से हुआ, जिसके बाद इस्लामी गणराज्य ईरान और इराक़ के राष्ट्रीय गान पढ़े गए और इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की विशेष सलवात पढ़ी गयी। इस मौक़े पर इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता के दफ़्तर के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन क़ुम्मी, इमाम रज़ा के रौज़े के वक़्फ़ विभाग के उपप्रमुख मुस्तफ़ा फ़ैज़ी, वरिष्ठ नेता का चयन करने वाली असेंबली के सदस्य हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन शैख़ अब्बास काबी और मुल्क के कुछ दूसरे अधिकारी मौजूद थे। 


प्रोग्राम के आग़ाज़ में हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन क़ुम्मी ने इराक़ी मेहमानों का स्वागत और उनके आने पर ख़ुशी का इज़हार करते हुए, इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई के, इराक़ी क़बीलों के सरदारों के नाम स्वागत पैग़ाम को, उन तक पहुंचाया। 


इसी तरह उन्होंने ईरान और इराक़ की दो क़ौमों के बीच गहरे संबंधों की ओर इशारा किया और इस्लामी इंक़ेलाब के शहीद मुजाहिद इमाम आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई की इराक़ में शवयात्रा के शानदार आयोजन में इस देश के अवाम और क़बीलों के योगदान की सराहना की। 


इसके बाद वरिष्ठ नेता का चयन करने वाली असेंबली के सदस्य हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन शैख़ अब्बास काबी ने ईरान-इराक़ की दोनों क़ौमों के बीच मज़बूत संबंधों का ज़िक्र करते हुए, शहीद इमाम की शवयात्रा के आयोजन में इराक़ी क़बीलों के सरदारों के योगदान का आभार जताया। 


इस प्रोग्राम के दूसरे भाग में ख़ूज़िस्तान के क़बीलों के एक सरदार ने इराक़ी प्रतिनिधिमंडल का शुक्रिया अदा किया जिसके जवाब में इराक़ी क़बीलों के सरदारों के एक प्रतिनिधि ने इस भव्य स्वागत को सराहा। 


प्रोग्राम के अंत में इराक़ी शख़्सियतों और क़बीलों के प्रतिनिधियों में से एक ने शहीद रहबर, वर्तमान रहबर आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई की शान में और ईरानी अवाम के रेज़िस्टेंस की सराहना में शेर पढ़े।