आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के वरिष्ठ कमांडरों की सुप्रीम कमांडर से मुलाक़ात
आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के वरिष्ठ कमांडरों की सुप्रीम कमांडर से मुलाक़ात

आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के वरिष्ठ कमांडरों ने शनिवार 31 अक्तूबर 2026 को इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता व सुप्रीम कमांडर आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा ख़ामेनेई से भेंटवार्ता की।
इस मुलाक़ात में इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता ने दुश्मन से ताक़तवर तरीक़े से निपटने के लिए स्मार्ट काम्बैट प्रीपरेशन को, अधिकतम डिटरेंस पावर के लिए अनिवार्य बताया और निर्देश दिया कि किसी भी स्तर और प्रकार के ख़तरे का तुरंत, प्रभावी और बिना भौगोलिक सीमाओं का ख़याल रखे, जबाव दिया जाए।
आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने कहा, "अगर दुश्मन फिर से सैन्य या आतंकवादी हमले शुरू करेगा तो फिर जंग की समाप्ति का समय और शर्तें इस्लामी गणराज्य ईरान की आर्म्ड फ़ोर्सेज़ और ईरानी क़ौम तय करेंगे।"
आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के सुप्रीम कमांडर ने टारगेट बैंक को मुकम्मल करने, स्ट्रैटेजिक और टैक्टिकल स्तर पर स्वदेशी रक्षा क्षमता को बढ़ाने, नई टेक्नालोजियों के ज़रिए अपटूडेट रक्षा व सुरक्षा क्षमता में विकास, जेहादी भावना और आध्यात्मिक आधार को मज़बूत बनाने के साथ साथ आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर कोशिश और आर्म्ड फ़ोर्सेज़ का सपोर्ट करने पर बल दिया।
सुप्रीम कमांडर के निर्देश के दूसरे भाग में तय पाया कि टारगेट बैंक इस तरह अपटूडेट हो कि ज़ायोनी-अमरीकी दुश्मन की भौतिक व ग़ैर भौतिक संपत्तियां, आर्म्ड फ़ोर्सेज़ की पहुंच में हों।
इसी तरह उन्होंने आर्म्ड फ़ोर्सेज़ को राष्ट्रीय सपोर्ट को ईरान के दुश्मनों और उनके भीतरी किराए के एजेंटों के मुक़ाबले में डिटरेंस के तत्वों में बताया और कहाः चौक चौराहों पर जनता की आठ महीने से मौजूदगी, आठ वर्षीय पाकीज़ा डिफ़ेंस के क्रम में है जिसने फ़ौज, पुलिस और बसीज फ़ोर्सेज़ की दृढ़ता के साथ, ईरान की क्षेत्रीय अखंडता और इस्लामी सिस्टम की रक्षा की है और रक्षा करेगी।
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता ने मुख़्तलिफ़ मुल्कों में रेज़िस्टेंस मोर्चे की अक़्लमंदी भरी दृढ़ता की सराहना की और एकता के प्रभाव क्षेत्र को ऐसा निर्णायक आधार बताया जो वेस्ट एशिया में नए राजनैतिक व सुरक्षा सिस्टम को बनाने में रणनैतिक असर रखता है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह नया सिस्टम नई इस्लामी सभ्यता को बनाने में इस्लामी क़ौमों और सरकारों की एकता के ज़्यादा मज़बूत बनने में दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ आधार मुहैया करेगा।
आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के चीफ़ आफ़ जनरल स्टाफ़ मेजर जनरल अब्दुल्लाही ने थल सेना के कमांडर मेजर जनरल हातेमी और आईआरजीसी के कमांडर मेजर जनरल वहीदी ने सुप्रीम लीडर से मुलाक़ात में फ़ार्स खाड़ी के तटों, हुर्मुज़ जलडमरूमध्य के ऑप्रेश्नल इलाक़ों, ओमान सागर और मुल्क की पश्चिमोत्तरी और दक्षिण-पूर्वी सरहदों पर मुल्क की सुरक्षा फ़ोर्सेज़ की तैयारी की स्थिति के बारे में रिपोर्टें पेश कीं। उन्होंने मुख़्तलिफ़ प्रकार के गोला बारूद और निगरानी, रसद और जंगी हथियारों के उत्पाद में कई गुना वृद्धि की रिपोर्ट भी उनके सामने पेश की।
आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के सुप्रीम कमांडर ने अंजाम दिए गए कामों पर संतोष जताते हुए सीनियर सैन्य कमांडरों से कहा कि वो उनका शुक्रिए और ख़ुशी का पैग़ाम सेना, पुलिस और स्वयंसेवी बल बसीज के सभी सिपाहियों, इन विभागों और रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों और उनके सम्मानीय घर वालों तक पहुंचा दें।