rahbar.ir

9 आबान 1359 बराबर 31 अक्तूबर 1980 की घटना की सालगिरह पर पैग़ाम

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने इराक़ के सद्दाम शासन द्वारा थोपी गयी जंग की एक घटना की सालगिरह पर जिसके दौरान ईरानी फ़ोर्सेज़ आबादान की नाकाबंदी तोड़ने में सफल हुयी थीं, क़ौम के नाम एक पैग़ाम जारी किया है।

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का पैग़ाम इस तरह है।

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
9 आबान (31 अक्तूबर 1980) हमलावर बासियों और उन्हें आबादान द्वीप से निकाले जाने के लिए इस्लाम के बहादुर जियालों के ऑप्रेशन और अवाम द्वारा रची गयी शौर्यगाथा की सालगिरह है जो शौर्यगाथा सन 1980 में थोपी गयी पहली जंग के आगाज़ के सिर्फ़ 40 दिन बाद रची गयी। यह शौर्यगाथा, आठ वर्षीय पाकीज़ा डिफ़ेंस के दौरान ईरानी क़ौम की पहली कामबायी समझी जाती है। इसके बारे में कम बात हुयी है। इस शौर्यगाथा का नाम ज़ुल्फ़िक़ारी ऑप्रेशन रखा गया था और यह, हमारे इस्लामी वतन पर दुश्मनों और हमलावरों के मुक़ाबले में, मौजूदा दौर के लिए बहुत से अहम सबक़ रखती है। उन दिनों इराक़ पर एक ज़ालिम, हुकूमत करता था जिसका इराक़ियों के अक़ीदे और परंपरा से सही संबंध नहीं था और वह इराक़ की दानशील क़ौम के व्यवहार के विपरीत कि जिनका सचमुच ईरानी अवाम के साथ भाईचारा है, यह सोचता था कि अपने नारों और खोखले दावों से दोनों क़ौमों के गहरे संबंध को जो अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम से मोहब्बत और उनके मत पर आधारित है, तोड़ देगा। 


उन दिनों बासी दुश्मन ने आज के दुश्मन की तरह हमले, क़ब्ज़े और नाकाबंदी की प्रचलित मुख़्तलिफ़ शैलियों को इस्तेमाल किया। उसकी बुरी साज़िश से निपटने और कामयाबी का प्रभावी रास्ता भी अवाम की होशियारी, जान की क़ुर्बानी के लिए तैयार स्वयंसेवी और उनकी सेना तथा आईआरजीसी की बहादुरी के साथ, ग़ैरत भरी दृढ़ता थी। उन दिनों एक ग़ैरतमंद ईरानी मज़दूर ने अपनी जान की परवाह किए बिना अवाम को दुश्मन की बुरी साज़िश से सूचित किया और उस इलाक़े की मस्जिद के आस पास रहने वालों और अवाम का एक समूह, ईमान, पाकीज़ा जज़्बे, कम से कम सुविधाओं के साथ, आबादान के बाअमल व बहादुर धर्मगुरू, मुजाहिद व बलिदानी इमामे जुमा मरहूम आयतुल्लाह जमी रहमतुल्लाह अलैह के मार्गदर्शन में जंग के मैदान में हाज़िर हुआ। अवाम के इस क़दम से हमलावर दुश्मन जो आधुनिक हथियारों से लैस था, पछताने पर मजबूर हुआ और ज़्यादा मुद्दत नहीं गुज़री कि इस्लामी ईरान की सीमाओं की रक्षा के लिए उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक ईरानी राष्ट्र की मुख़्तलिफ़ क़ौमों की एक ज़ंजीर बन गयी यहाँ तक कि उस वक्त एक साल से कम मुद्दत में अल्लाह की कृपा और उम्मत के इमाम (ख़ुमैनी) के आदेश से आबादान की नाकाबंदी टूटी और आज भी वही समझदारी और ईमान, वही जज़्बा और इरादा, वही बलिदान और त्याग, वही ग़ैरत और दृढ़ता है जो अल्लाह की कृपा और हमारे सरपरस्त हज़रत इमाम महदी की मेहरबानी से, महाशैतान अमरीका के हमले, अपराध और वर्चस्ववाद से निपटने और तीसरी थोपी गयी जंग में कामयाबी तक पहुंचने में ईरान की मज़लूम व ताक़तवर क़ौम की मदद करने वाली है। और (यह बात वाज़ेह है कि) मदद और फ़तह व नुसरत अल्लाह की की तरफ़ से है जो ज़बरदस्त है और बड़ी हिकमत वाला है। (सूरए आले इमरान, आयत-126)


सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
31 अक्तूबर 2026