rahbar.ir

दस साल के स्टूडेंट के ख़त के जवाब में इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का स्नेह भरा ख़त

कुछ समय पहले तेहरान के निवासी दस साल के स्टूडेंट अली रज़ा बख़्शी ने 14 सितम्बर 2026 को इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता के नाम अपनाइयत भरा ख़त लिखा। इस ख़त में उन्होंने इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता से अपनी मोहब्बत और उनके निर्देशों पर क़द्रदानी का इज़हार करते हुए, उनके शुक्रिए और इस्लामी मुजाहिदों की मदद के लिए एक तोहफ़ा भी पेश किया।

इस स्टूडेंट का ख़त इस प्रकार हैः


बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम 


सलाम आक़ा!

 

मैं अली रज़ा बख़्शी हूं।


मेरी उम्र दस साल है और मैं तेहरान में रहता हूं। 


सच कहूं तो मुझे नहीं मालूम कि मेरा ख़त आप तक पहुंचेगा भी या नहीं।


काश मैं आपसे क़रीब से बात कर पाता।


सच तो यह है कि हम आपके निर्देशों के लिए आपके आभारी हैं। 


यह रक़म आपका शुक्रिया अदा करने और इस्लाम के मुजाहिदों की मदद के लिए है।

 
आपसे मुलाक़ात का इच्छुक


अली रज़ा बख़्शी ईरज
14 सितम्बर 2026


नोटः आपको सालगिरह मुबारक हो, अगरचे यह मुबारकबाद कुछ देर से है!


यह ख़त इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता तक पहुंचा और आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने भी इस स्टूडेंट की ओर से मोहब्बत के इज़हार के जवाब में उसे एक ख़त लिखा और जवाब में उसे एक तोहफ़ा भेजा।
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का जवाब इस प्रकार हैः

 


बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम


मेरे अज़ीज़ दोस्त जनाब अली रज़ा बख़्शी!
अस्सलामो अलैकुम वरहमतुल्लाह व बरकातोह


आपकी मोहब्बत भरी तवोज्जोह का शुक्रिया। अलबत्ता इस नाचीज़ की सालगिरह इस्फ़ंद (फ़रवरी-मार्च) के महीने में है। मैं भी आपकी मोहब्बत के जवाब में अपनी तरफ़ से एक छोटा सा तोहफ़ा पेश करता हूं। अपने घर वालों को मेरा सलाम कहिएगा। 


सैयद मुज्तबा ख़ामेनेई
11 अक्तूबर 2026


नोटः आपकी लिखावट बहुत साफ़ है।