
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा ख़ामेनेई के प्रतिनिधि, गुरूवार 5 नवम्बर 2026 को दोपहर बाद, तेहरान के एक अस्पताल में भर्ती आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी को देखने गए।
हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन रहीमियान, मोहम्मद इराक़ी और हाज अली अकबरी ने गुरूवार को दोपहर बाद तेहरान के एक अस्पताल जाकर इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का सलाम और दुआएं पहुंचायीं और वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी की सेहत और उनके इलाज के बारे में जानकारी हासिल की।
आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।