इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने प्रतिबद्ध व इंक़ेलाबी कलाकार जनाब कोरोश ज़ारेई के निधन पर सांत्वना पेश की।
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का सांत्वना संदेश इस प्रकार हैः
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
मुल्क के प्रतिबद्ध व इंक़ेलाबी कलाकार जनाब कोरोश ज़ारेई का निधन, दुखद घटना है। इन मरहूम की शहरों और कम सुविधाओं वाले इलाक़ों में अभिनय कलाओं के विस्तार में निरंतर कोशिश और इस्लामी इंक़ेलाब के मूल्यों पर उनकी दृढ़ता, प्रशंसनीय थी। मैं उनके घर वालों और मुल्क के कला समुदाय को सांत्वना पेश करने के साथ ही अल्लाह से इन मरहूम की मग़फ़ेरत और अज्र की कामना करता हूं।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
11 नवम्बर 2026