इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई ने प्रतिबद्ध व इंक़ेलाबी लेखक जनाब मंसूर अनवरी के निधन पर सांत्वना पेश की।
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का सांत्वना संदेश इस प्रकार हैः
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
प्रतिबद्ध व इंक़ेलाबी लेखक जनाब मंसूर अनवरी के निधन पर दुख हुआ।
इन मरहूम ने बारह जिल्दों पर आधारित उपन्यास "जंग का रास्ता" सहित अनेक रचनाओं को वजूद देकर कि जिसकी शहीद मुजाहिद इमाम ने सराहना की, इस्लामी इंक़ेलाब के प्रति अपने क़र्ज़ को अदा कर दिया।
मैं उनके घर वालों और मुल्क के साहित्य समुदाय को सांत्वना पेश करने के साथ ही अल्लाह से इन मरहूम की मग़फ़ेरत और अज्र की कामना करता हूं।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
11 नवम्बर 2026