अवाम के विभिन्न वर्गों की शिरकत और इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता की तरफ़ से
अवाम के विभिन्न वर्गों की शिरकत और इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता की तरफ़ से

बुधवार 11 नवम्बर 2026 की रात को यह प्रोग्राम मग़रिब और इशा की नमाज़ के तुरंत बाद शुरू हुआ।
इस प्रोग्राम के आग़ाज़ में जनाब हनीफ़ ताहेरी ने हज़रत ज़हरा की शान में मर्सिया पढ़ा।
उसके बाद हुज्जतुल इस्लाम वलमुस्लेमीन अली अलीज़ादे ने मजलिस पढ़ी, जिसमें उन्होंने अल्लाह की परम्परा और क्रमिकतावाद (ग्रेजुएलिज़्म) के नियम के आधार पर अल्लाह के गोपनीय उपाय की ओर इशारा किया और कहा: घटनाओं और वाक़यों की समीक्षा और राय, सतही और जल्दबाज़ी भरी नज़र के बजाए, क्रमिकतावाद के नियम के तहत होनी चाहिए और कुफ़्र और असत्य के मोर्चे की हार और पराजय तथा सत्य और ईमान के मोर्चे की जीत और सफलता पर आधारित अल्लाह की परम्परा और वादों के संबंध में, शक का शिकार नहीं होना चाहिए।
इसी तरह जनाब सईद हद्दादियान ने हज़रत ज़हरा सिद्दीक़ए ताहेरा सलामुल्लाह अलैहा की शान का नौहा पढ़ा।
इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता की तरफ़ से, हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में शोक कार्यक्रम, 14 नवम्बर 2026 तक हर दिन मग़रिब और इशा की नमाज़ के बाद आयोजित होंगे।