rahbar.ir

आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद ख़ुरासानी के निधन पर इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता का सांत्वना संदेश

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता ने आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद ख़ुरासानी के निधन पर सांत्वना संदेश जारी किया और उन्हें धार्मिक शिक्षा केन्द्र में फ़िक़्ह और उसूले फ़िक़्ह की शिक्षा के मुख्य स्तंभों में बताया।

इस्लामी इंक़ेलाब के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा ख़ामेनेई का सांत्वना संदेश इस प्रकार हैः

बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम

धार्मिक शिक्षा केन्द्र के महान उस्ताद, हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद ख़ुरासानी के निधन की ख़बर मिली। यह महान हस्ती धार्मिक शिक्षा केन्द्र में फ़िक़्ह और उसूले फ़िक़्ह की शिक्षा के मुख्य स्तंभों में गिने जाते थे। इन क्लासों में उन के शोध पर आधारित आयामों के साथ ही, नजफ़े अशरफ़ के धार्मिक शिक्षा केन्द्र के हालिया दौर के प्रमुख विद्वानों में से कुछ के विचारों पर गहरा, गंभीर और सराहनीय ध्यान और उन पर अच्छी तरह कमांड, पूरी तरह प्रतिबिंबित थे। महान उस्ताद हमेशा प्रवाहित, व्यवस्थित और ठोस वर्णन के साथ हर क्लास को इल्म और बुद्धिमत्ता के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए लाभदायक व उपयोगी बना देते थे। 


आज क़ुम सहित पूरे मुल्क के धार्मिक शिक्षा केन्द्रों के प्रमुख शिक्षकों और शहरों के धर्मगुरूओं का एक समूह, इस महान हस्ती की क्लास में अपनी शिरकत को बड़े फ़ख़्र से बयान करता है और सभी लोग उनकी बातों और विचारधारा में पैग़म्बरे इस्लाम के अहलेबैत अलैहेमुस्सलाम के प्रति शुद्ध व गहरी भक्ति की सराहना के साथ, उन्हें याद करते हैं। इस बात में शक नहीं कि इस महान हस्ती का शरीअत और मज़हब की राह में निरंतर सख़्ती उठाने के सबब मोमिन समुदाय और धार्मिक शिक्षा केन्द्र पर बड़ा हक़ है कि सभी को उसे याद करना और उसका आभारी रहना चाहिए।

मैं इस दुख की घड़ी में हमारे सरपरस्त हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम (अल्लाह उन्हें जल्द से जल्द ज़ाहिर करे) धार्मिक शिक्षा केन्द्र, आम मोमिनों और ख़ास तौर पर इन हस्ती के घर वालों की सेवा में सांत्वना पेश करते हुए, अल्लाह से इन महान हस्ती के दर्जे में बलंदी की दुआ करता हूं। 
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
17 नवम्बर 2026