
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता ने मंगलवार, 24 नवम्बर को चौथे राष्ट्रीय युवा आबादी इवेंट के नाम एक संदेश जारी किया है, जिसमें देश में जनसंख्या वृद्धि, परिवार को केंद्र बनाए जान और इस सिलसिले में अन्य अहम विषयों पर प्रकाश डाला गया है।
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का संदेश इस प्रकार है:
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
चौथे राष्ट्रीय युवा आबादी इवेंट का आयोजन, आबादी जैसे गंभीर विषय पर बात करने के लिए उचित अवसर है। ईरान की ताक़त, तरक़्क़ी और ईरान को ज़्यादा से ज़्यादा ताक़तवर बनाने वाले तत्वों में, अज़ीज़ ईरान की भविष्य की आबादी को बढ़ाने का विषय, उचित मात्रा और गुणवत्ता के सभी आयामों के साथ, बहुत अहम है। यह रणनैतिक और निर्णायक विषय कि जिस पर हालिया दशकों में महान शहीद रहबर ने कि अल्लाह उनके दर्जे बुलंद करे, बार बार ताकीद की थी, शक्तियों को व्यावहारिक रूप देने और अनेक इल्मी, सांस्कृतिक, आर्थिक तथा सामाजिक अवसरों को पैदा करने और उसे विकसित करने में भी और दुश्मनों के ख़तरों को दूर करने और मिटाने में भी, प्रभावी है। ऐसा लगता है कि उस निरंतर व नुक़सानदेह लापरवाही के बाद जो मुल्क में योजनाबंदी और मामलों के संचालन के क्षेत्र में छायी हुयी थी, अब कुछ क़दमों के नतीजे में ऐसा अवसर मुहैया हुआ है कि अवाम और अधिकारी इस विषय पर ज़्यादा गंभीरता से काम कर सकते हैं। आबादी के मुख़्तलिफ़ मामलों और मैदानों में उसकी ज़रूरी शर्तों पर ध्यान देने में कभी फ़ैमिली तो कभी व्यक्ति, मामलों को परखने की कसौटी क़रार पाता है। घर और बहुत सी वस्तुओँ और सेवाओं तथा उसके उपभोग जैसे मामलों में परिवार और कुछ मामलों जैसे खाद्य पदार्थ, कपड़ों और स्वास्थ्य से संबंधित मामलों में व्यक्ति, कसौटी क़रार पाता है। उचित आबादी के लक्ष्य की प्राप्ति का विषय, उन मामलों में है जिस में दोनों ही प्रभाव डालते हैं। इसलिए परिवार के आधारों को मज़बूत बनाने वाले विभिन्न प्रकार के मूल ढांचों और आयामों पर ध्यान दिया जाना, मुल्क की आबादी के ग्राफ़ में सुधार के लिए होने वाली कोशिशों के मार्ग में एक स्थायी तत्व होगा; जिस तरह इस विषय से संबंधित व्यक्तिगत मामलों पर ध्यान भी ज़रूरी है। नौजवानी में शादी को आसान बनाने के मामले पर बड़े पैमाने पर गंभीर रूप से ध्यान, व्यक्तिगत स्वास्थ्य को सुनिश्चित बनाना जो अपने आप में अनेक मामलों पर आधारित है, बच्चे पैदा होने का सपोर्ट करना, परिवार आधारित संस्कृति को बढ़ावा देना और इस संबंध में सफल नमूनों को पहचनवाना, हर एक ईरान के ज़्यादा से ज़्यादा ताक़तवर बनने के मार्ग में प्रभावी क़दम है। जिस तरह क़ौम के एक एक शख़्स ख़ास तौर पर जवानों के लिए इन बातों का सही तरह वर्णन इस दिशा में एक और मदद होगी।
इस बात में शक नहीं कि हर ग़ैरतमंद ईरानी जो इस सरज़मीन और उसके अवाम के रौशन व शानदार भविष्य का इच्छुक है, नई इस्लामी सभ्यता की सतह पर ईरानियों की नस्लों को बढ़ाने के लिए मज़बूत हौसला और इरादा रखेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि आबादी से संबंधित अतीत की कुछ नीतियों से उत्पन्न कमियों की भरपाई और इस विषय में परिवार को केन्द्र बनाकर युवा आबादी बढ़ाने के लिए सही व रणनैतिक नीति को गंभीरता से लागू करने से, हमारा अज़ीज़ वतन उस निर्णायक चरण से जिस में हम हैं, सुरक्षित गुज़र जाएगा और अल्लाह की तौफ़ीक़ और हमारे सरपरस्त हज़रत इमाम महदी की दुआओं की बर्कत से कि अल्लाह उन्हें जल्द से जल्द ज़ाहिर करे, ईरानियों पर, जो इन दिनों सत्य और न्याय के ध्वजवाहकों में गिने जाते हैं, अल्लाह की बर्कतें उसकी कृपा से, ज़्यादा से ज़्यादा और बेहतर नाज़िल होने की पृष्ठिभूमि मुहैया होगी।
सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई
24 नवम्बर 2026